सीखें Can का प्रयोग & अर्थ | Use of Can, Meaning, Rules & Examples in Hindi


     

    Can का हिंदी अर्थ | Can Meaning in Hindi

    Can सहायक क्रिया का हिंदी में अर्थ / Can का हिंदी मतलब अर्थात Can की हिंदी मीनिंग "सकता है, सकती है, सकते हैं" होता है।

    Examples
    तुम कार चला सकते हो।
    You can drive car.
    वे फूल तोड़ सकते हैं।
    They can pluck flowers.
    बच्चे नदी में तैर सकते हैं।
    The children can swim in the river.

    Can का प्रयोग | Use of Can in Hindi

    हिंदी वाक्यों को Hindi से English में ट्रांसलेशन करते समय जब वाक्यों के अंत में सकता है, सकती है, सकते हैं आदि शब्द आएं तो ऐसे वाक्यों को अंग्रेजी में अनुवाद करने के लिए सामान्यतः Can का प्रयोग करते हैं। आगे दिये गए उदाहरणों से can का उपयोग पूर्णत: स्पष्ट होगा।
    जैसे-
    मै पढ़ सकता हूँ।
    I can read.
    तुम बैठ सकते हो।
    You can sit.
    वे खा सकते हैं।
    They can eat.

    Can का प्रयोग हर जगह "सकता है, सकती है, सकते हैं" के अर्थ में किया जाएगा यह जरूरी नहीं है क्योंकी सहायक क्रियाएं May और Might का हिंदी अर्थ भी "सकता है, सकती है, सकते हैं" होता है। इसलिए बहुत से Students Can , May और Might के प्रयोग में Confused हो जाते हैं। आपको यहाँ कंफ्यूज होने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है। इस पोस्ट में Can का प्रयोग कब, कैसे और कहाँ करें? यह आपको बिलकुल स्पाष्ट पता चल जायेगा। May का प्रयोग और Might का प्रयोग आगे हम English Grammar के Topics में सीखेंगे। इस पोस्ट को अंत तक पढ़ने पर आपको can के प्रयोग करने में आसानी होगी और कभी गलती नहीं होगी।

    Can को प्रयोग करने लिए Rule / Formula / Structure

    Rule :
    Can का प्रयोग वर्तमानकाल के वाक्यों में किया जाता है। Can के साथ क्रिया का पहला रूप (V1) आता है।

    Formula / Structure :
    सकारात्मक वाक्यों के लिए-
    कर्ता + can + क्रिया(V1) + कर्म

    नकारात्मक वाक्यों के लिए-
    कर्ता + can + not + क्रिया(V1) + कर्म

    प्रश्नवचाक वाक्यों के लिए-
    Can + कर्ता + क्रिया(V1) + कर्म
    प्रश्नवाचक शब्द + can + कर्ता + क्रिया(V1) + कर्म

    Can का प्रयोग कब, कैसे और कहाँ करें?

    Can का प्रयोग किन-किन दशाओं में होगा अब हम यह जान लेते हैं।
    Can का प्रयोग Permission (अनुमति), Power (ताकत), Ability (योग्यता), Capacity (क्षमता) व्यक्त करने के लिए किया जाता है। आइए Can का प्रयोग विस्तार से समझने का प्रयास करते है।

    1. Can सहायक क्रिया का प्रयोग प्रमुखता से योग्यता और क्षमता व्यक्त करने के लिये होता है।
      मैं यह बक्सा उठा सकता हूँ.
      I can lift this box.

    मैं यह सवाल हल कर सकता हूँ.
    I can solve this problem.

    तुम यह खुद कर सकते हो.
    You can do this yourself.

    1. Can का प्रयोग अनुमति लेने / देने के लिये होता है।

    तुम जा सकते हो.
    You can go.

    तुम आ सकते हो.
    You can come.

    तुम यहाँ बैठ सकते हो.
    I can speak.

    मैं बोल सकता हूँ.
    You can sit here.

    मैं अंग्रेज़ी बोल सकता हूँ.
    I can speak English.

    तुम मुझे इस नंबर पर फोन कर सकते हो.
    You can telephone me on this number.

    तुम तैरने जा सकते हो, लेकिन सात से पहले वापस आना.
    You can go swimming but get back before seven.

    1. Can को संभावना व्यक्त करने के लिये भी का प्रयोग किया जा सकता है।
      वह घर पर हो सकता है.
      He can be at home.

    वह किसी भी क्षण आ सकता है.
    He can come at any moment.

    यह समाचार सच नहीं हो सकता.
    This news cannot be true.

    यह समाचार सच हो सकता है.
    This news can be true.

    क्या यह समाचार सच हो सकता है ?
    Can this news be true?

    धूम्रपान से कैंसर हो सकता है.
    Smoking can cause cancer.

    क्या हम यह एक दिन में कर सकते हैं?
    Can we do this in one day?

    1. नीचे दिए गए वाक्य में सकता नहीं है फिर भी 'दिखाई देता है' का अर्थ 'मैं देख सकता हूँ' यही होने के कारण 'मुझे दिखाई देता है' को अंग्रेज़ी में कहते समय can का प्रयोग किया गया है।

    उस बोर्ड पर क्या लिखा है, क्या तुम्हें दिखाई देता है ?
    Can you see what is written on that board?

    मुझे सिर्फ शांत कमरे में ही नींद आती है.
    I can only sleep in a quiet room.

    (इस वाक्य में भी सकता हूँ यह शब्द नहीं है. फिर भी अंग्रेज़ी में can का प्रयोग किया गया है. क्योंकि इस वाक्य का अर्थ है 'मैं सिर्फ शांत कमरे में ही सो सकता हूँ').

    क्या तुम्हें कुछ जलने की गंध आ रही है ?
    Can you smell something burning?

    क्या मैं राहुल से बात कर सकता हूँ?
    Can I speak to/with Rahul, please?

    Some More Examples - Use of Can in Hindi

    मसाला कूटने के लिये आप इमामदस्ते का प्रयोग कर सकते हैं.
    You can use a pestle and mortar to crush the spices.

    मैं तुम्हारी कैसे सहायता कर सकता हूँ?
    How can I help you?

    हम इस गलती की पुनरावृत्ति कैसे टाल सकते हैं?
    How can we avoid the repetition of this mistake?

    यह कौन कर सकता है ?
    Who can do this ?

    मैं क्या कर सकता हूँ?
    What can I do?
    तुम कौनसा वाद्य बजा सकते हो ?
    Which instrument can you play?

    तुम अपनी साँस कितनी देर तक रोक कर रख सकते हो?
    How long can you hold your breath?

    मुझे दिखाई देता है कि तुम थके हुए हो.
    I can see that you are tired.

    विभिन्न प्रकार के वाक्यों में Can का प्रयोग | Use of Can in Different Sentences

    आइये अब can को अलग - अलग प्रकार के Sentences में प्रयोग करके देखते हैं -

    सकारात्मक वाक्यों में Can का प्रयोग | Use of Can in Affirmative Sentences


    Structure (रचना) :
    कर्ता + can + क्रिया(V1) + कर्म

    Examples –
    मैं मैच खेल साकता हूँ।
    I can play the match.

    वे स्टेज पर डांस कार सकते हैं।
    They can dance on stage.

    इस टैंक में 500 लीटर पानी आए सकता है।
    This tank can hold 500 liters of water.

    ये लोग हिंदी में बात कर सकते हैं।
    These people can talk in Hindi.

    तुम मेरे घर आए सकते हो।
    you can come to my house

    प्रिया आपकी सहायता कर सकती है।
    Priya can help you.

    आप इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हो।
    You can participate in this contest.

    तुम यह काम पूरा कर सकते हो।
    You can complete this work.

    पिता जी आज ऑफिस जा सकते हैं।
    Father can go to office today.

    गाँव वाले इस चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर सकते हैं।
    The villagers can protest at this crossroads.

    नकारात्मक वाक्यों में Can का प्रयोग | Use of Can in Negative Sentences

    Structure (रचना) :
    कर्ता + can + not + क्रिया(V1) + कर्म

    Examples –
    तुम आज घर नहीं जा सकते हो।
    You can not go home today.

    वे लोग यहाँ नाही आए सकते हैं।
    Those people can not come here.

    मै यह खाना नही खा सकता हूँ।
    I can not eat this food.

    हम उससे बात नही कर सकते हैं।
    We can not talk to him.

    मैं उसको इतने रूपये उधार नहीं दे सकता हूँ।
    I can not lend him that much money.

    प्रश्नवचाक वाक्यों में Can का प्रयोग | Use of Can in Interrogative Sentences

    Structure (रचना) :
    Can + कर्ता + क्रिया(V1) + कर्म
    प्रश्नवाचक शब्द + can + कर्ता + क्रिया(V1) + कर्म

    Examples –
    क्या आज वह पढ़ सकता है ?
    Can he read today?

    क्या आप ये दवाई खा सकते हो ?
    Can you eat this medicine?

    क्या वे मुम्बाई ज सकते हैं ?
    Can he go to Mumbai?

    क्या मैं यहां ठहर सकता हूँ ?
    can i stay here

    क्या आप इस परीक्षा में पास हो सकते हो ?
    Can you pass this exam?

    क्या वह यहाँ आ सकती है ?
    can she come here

    मै यह किताब कैसे पढ़ सकता हूँ ?
    How can I read this book?

    अब मै कहाँ जा सकता हूँ ?
    Where can I go now

    टीचर क्लास में क्या पढ़ा सकते हैं ?
    What can the teacher teach in the class?

    तुम यह शैतानी कैसे कर सकते हो ?
    How can you do this devilish?

    Exercise - Use of Can - Hindi to English Translations

    1. तुम यह तस्वीर देख सकते हो।
    2. मैं पढ़ सकता हूँ.
    3. मैं लिख सकता हूँ.
    4. मैं तुम्हारी सहायता कर सकता हूँ.
    5. मैं तुम्हें इसके बारे में बता सकता हूँ.
    6. आप अपनी कार यहाँ खड़ी कर सकते हैं.
    7. क्या तुम यह सवाल हल कर सकते हो ?
    8. वह अंग्रेज़ी बोल सकता है.
    9. वह पाँच भाषाएँ बोल सकता है.
    10. मैं यह कर सकता हूँ.
    11. वह कुछ भी कर सकता है.
    12. क्या तुम कल तक राह देख सकते हो ?
    13. मैं तुम्हारे लिये क्या कर सकता हूँ?
    14. तुम क्या कर सकते हो?
    15. तुम यह किताब घर ले जा सकते हो.
    16. तुम मेरी कार का प्रयोग कर सकते हो.
    17. मैं रुक सकता हूँ.
    18. मैं तुम्हारी समस्या समझ सकता हूँ.
    19. तुम मेरे पास आज रुक सकते हो ?
    20. वह अब आ सकता है.

    निष्कर्ष | Conclusion - Use of Can in Hindi

    ऊपर अपने Can के प्रयोग को भली भांति समझा। Can का प्रयोग कहना किस प्रकार से किया जाता है ये भी जाना। आगे हम इंग्लिश ग्रामार में सहायक क्रियाओं के टॉपिक्स में Can के प्रयोग के आलावा Could , May , Might आदि का प्रयोग भी जानेंगे। Post अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को आपने Friend Circle में भी Share करें।

    सम्बंधित टॉपिक्स:

    Post a Comment