Do & Does का प्रयोग और अंतर | Do vs. Does in Hindi With Examples


     

    Do और Does का प्रयोग | Use of Do & Does in Hindi

    Do और Does का प्रयोग सामान्यतः सामान्य वर्तमानकाल (Present Indefinite Tense) के प्रश्नवाचक वाक्यों (Interrogative Sentences) और नकारात्मक वाक्यों (Negative Sentences) में सहायक क्रियाओं की तरह किया जाता है।
    सामान्यतः सामान्य वर्तमानकाल के सकारात्मक वाक्यों में सहायक क्रिया नहीं होती, फिर भी प्रश्नवाचक, नकारात्मक और प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्यों में सहायक क्रिया लगेगी. तो जब सामान्य वर्तमानकाल वाक्य में सहायक क्रिया की ज़रूरत होती है तब इस सहायक क्रिया Do और Does का प्रयोग होता है।

    Do और Does प्रयोग करने के सूत्र | Formulas to Use Do & Does in Present Indefinite Sentences - Hindi to English Translations

    Interrogative Sentences के लिए Formula

    Do / Does + कर्ता (Subject) + क्रिया (Verb) + कर्म (Object)

    Examples:

    क्या तुम गाँव जाते हो ?
    do you go to the village

    आपके भाई खेत में क्या करते है ?
    What does your brother do in the farm?

    Negative Sentences के लिए Formula

    कर्ता (Subject) + do / does + not + क्रिया (Verb) + कर्म (Object)

    Examples:

    हम रोज ऑफिस नहीं जाते हैं ?
    We do not go to office everyday?

    वह मुझसे बात नहीं करती है ?
    she does not talk to me?

    Interrogative Negative Sentences के लिए Formula

    Do / Does + कर्ता (Subject) + not + क्रिया (Verb) + कर्म (Object)

    Examples:

    क्या वे आम नहीं खाते हैं ?
    Do they not eat mango?

    वह घर में काम क्यों नहीं करता है ?
    Why does he not work in the house?

    Do और Does के प्रयोग करने का नियम | Rules for Using Do and Does in Hindi

    Rule 1. Do और Does का प्रयोग अधिकतर सामान्य वर्तमानकाल (Present Indefinite Tense) के Interrogative Sentences , Negative Sentences या Interrogative Negative Sentences में Helping Verbs की तरह किया जाता है।

    Examples:

    1. क्या वह बाग में रहता है ? (Interrogative)
    Does he live in the garden?

    2. मै क्लास में नहीं पढता हूँ। (Negative)
    I do not study in class.

    3. क्या वह एक पत्र नहीं लिखती है ? (Interrogative Negative)
    Does she not write a letter?

    4. तुम वहां नहीं जाते हो। (Negative)
    You do not go there.

    5. ये बच्चा आपके पास क्यों खेलता है ? (Interrogative)
    Why does this child play with you?

    6. ये लोग यहाँ क्यों नहीं बैठते हैं ? (Interrogative Negative)
    Why do these people not sit here?

    7. उसकी लड़की स्कूल कैसे जाती है ? (Interrogative)
    How does his daughter go to school ?

    8. मास्टर जी स्कूल में कहाँ नहीं पढ़ते हैं ? (Interrogative Interrogative)
    Where does Masterji not teach in school?

    9. वह स्कूल नहीं जाता है ? (Negative)
    He does not go to school?

    10. वह स्कूल कब जाता है ? (Interrogative)
    When does he go to school?

    Rule 2. यदि किसी वाक्य (Sentence) में कर्ता (Subject) बहुवचन (Plural) है जैसे- किसी समूह का नाम , Children, People, Police, boys आदि या फिर Plural Pronoun जैसे- I , We , They आदि , तो ऐसे Subject के साथ Do का प्रयोग किया जाता है।

    Examples:

    क्या पुलिस आती है?
    Do the police come?

    क्या मैं वहां जाता हूँ?
    Do I go there?

    क्या हम खेलते हैं?
    Do we play?

    क्या वे घर वापस आ जाते हैं?
    Do they return home?

    क्या वे मुंबई नहीं जाते है ?
    Do they not go to Mumbai ?

    आप शाम में क्या नहीं खेलते हो ?
    What do you not play in the evening?

    क्या हम नदी में नहीं तैरते हैं ?
    Do we not swim in the river?

    इस मैदान में कितने लड़के खेलते हैं ?
    How many boys do play in this ground?


    Rule 3. यदि किसी वाक्य (Sentence) में कर्ता (Subject) एक वचन (Singular) है जैसे- किसी का नाम, Ram , David , Garima आदि या फिर Singular Pronoun जैसे- He , She , It आदि , तो ऐसे Subject के साथ Does का प्रयोग किया जाता है।

    Examples:

    क्या राधिका बाहर खेलती है?
    Does Radhika play outside?

    अर्जुन रात में कब पढता है ?
    When does Arjun study at night?

    वह यहाँ कहाँ नहीं रहता है ?
    where does he not live here

    क्या वह इंग्लिश नहीं सीखती है ?
    Does she not learn English?

    Do vs. Does | Do और Does के प्रयोग में अंतर | do / does में फ़र्क

    Do और Does के प्रयोग में बहुत ही थोड़ा सा अंतर है। do और does में वही फ़र्क है जो go और goes में है। go और goes का फ़र्क come और comes के फ़र्क के समान है, come और comes तथा go और goes का फ़र्क आप जानते हैं।
    क्रिया में s कब लगाया जाता है यह आपको मालूम है. जिस कर्ता के साथ क्रिया को s लगाया जाता है, उस कर्ता के साथ does का प्रयोग होता है. जिस कर्ता के साथ क्रिया को s नहीं लगता, उस कर्ता के साथ do का प्रयोग होता है।
    does यानी do को s लगाया हुआ रूप है. तो फिर do/does का फ़र्क देखें :और एकवचन कर्ता (जैसे- He , She , It आदि) के साथ does का प्रयोग किया जाता है (जैसे he does, she does, Hari does).
    वाक्य में does का प्रयोग होने के बाद मुख्य क्रिया में s नहीं लगाया जाता. लेकिन I और you के साथ do का प्रयोग किया जाता है. और बहुवचन कर्ता के साथ भी do का ही प्रयोग किया जाता है. (जैसे, we do, they do, people do )

    Examples of Do vs. Does in Hindi | उदाहरण

    आइए Do और Does के प्रयोग में अंतर को उदाहरणों द्वारा समझने का प्रयास करते हैं-

    1. क्या वह तुम्हें जनता है ?
    does he know you

    2. क्या उसे यह दिखता है ?
    does he see it?

    3. क्या तुम्हें यह समझ में आता है?
    Do you understand this?

    4. क्या तुम्हें ऐसा लगता है ?
    Do you think so?

    5. क्या उसे ऐसा लगता है ?
    Does he think so?

    6. क्या तुम ईश्वर पर भरोसा करते हो?
    Do you believe in God?

    7. क्या तुम साइकिल से आते हो ?
    Do you come by bicycle?
    क्या यह कार किसी दूसरे रंग में मिलती है ?

    8. क्या तुम मुझे पसंद करते हो ?
    Do you like me?

    9. क्या तुम मुझे पसंद नहीं करते हो ?
    Do you not like me?

    10. क्या यह रास्ता मुंबई जाता है ?
    Does this route go to Mumbai?

    12. क्या राम आपके घर नहीं जाता है ?
    Does Ram not go to your house?

    13. क्या यह समय तुम्हें सुविधाजनक लगता है ?
    Do you find this time convenient?

    14. क्या यह रेलगाड़ी जलगाँव में नहीं रुकती है?
    Does this train not stop at Jalgaon?

    15. क्या तुम मुझे एक पत्र लिखते हो?
    Do you write me a letter?

    16. क्या ये दोनों रंग नहीं मिलते हैं?
    Do these two colors not match?

    17. क्या तुम्हे वहां मेरी कोई आवाज सुनाई देती है ?
    Do you hear my voice over there?

    18. तुम किरन के घर क्यों जाते हो ?
    Why do you go to Kiran's house?

    19. बच्चे उसके पास क्यों नहीं जाते हैं ?
    Why do the children not go to him?

    20. पिताजी शाम को ऑफिस क्यों जाते हैं ?
    Why does father go to office in the evening ?

    Do / Does के अन्य प्रयोग | Other Uses of Do & Does in Hindi

    कभी - कभी Do / Does का प्रयोग Interrogative Sentences , Negative Sentences और Interrogative Negative Sentences के आलावा भी निम्नलिखित रूप में भी किया जाता है।

    क्रिया पर जोर डालने के Do / Does का प्रयोग

    Formula:

    कर्ता (Subject) + Do / Does + क्रिया (Verb) + कर्म (Object)

    Examples:

    वह ऑफिस में काम करता तो है।
    He does works in the office.

    बच्चे रोज नहाते तो हैं।
    The children do take a bath everyday.

    मैं रात में पढता तो हूँ।
    I do study at night.

    लड़के मैदान में खेलते तो हैं।
    The boys do play in the field.

    वे रोज यहाँ आते तो हैं।
    He does comes here everyday.

    मोनिका उमेश के घर जाती तो है।
    Monica does go to Umesh's house.

    Have के साथ में Do Have / Does Have के रूप में प्रयोग

    Have के साथ में Do Have / Does Have का प्रयोग वर्तमानकाल में ”पास रखने, पास में” के अर्थ में किया जाता है। ऐसे वाक्यों में Have का प्रयोग मुख्य क्रिया की तरह होता है। शेष नियम ऊपर बताये गए नियम की तरह ही प्रयोग होंगे। आइये उदाहरण द्वारा समझने का प्रयास करते हैं।

    Examples:

    क्या आपके पास साइकिल है?
    Do you have a bicycle

    क्या उसके पास मोबाइल है?
    Does he have a mobile?

    क्या आपके बहने हैं?
    Do you have sisters

    क्या इस आदमी के पास धन है?
    Does this man have money?

    क्या उसके पास मेरा पेन है?
    Does he have my pen?

    सम्बंधित टॉपिक्स:

    Post a Comment