Positive से Comparative & Superlative Degree बनाने के 6 नियम


    Positive Degree से Comparative Degree तथा Superlative Degree बनाने के नियम / Rules for Formation of Adjective degrees in Hindi - English Grammar 

    पिछले पोस्ट में हमने Adjective और Adjective की Positive Comparative और Superlative Degrees के बारे में पढ़ा था। आज हम यहाँ Positive Degree से Comparative Degree तथा Superlative Degree बनाने के महत्त्वपूर्ण नियम के बारे में पढ़ेंगे। 

    नियम 1. कुछ Adjective ऐसे होते हैं जिनकी Positive Degree में er जोडने से Comparative Degree और 'est' जोड़ने से Superlative Degree बन जाती हैं। 

    Positive Comparative Superlative 

    Cold (ठंडा) colder coldest 

    Deep (गहरा) deeper deepest Great 

    (बड़ा) greater greatest 

    High (ऊँचा) higher highest 

    Kind (दयालु) kinder kindest 

    Poor (निर्धन) poorer poorest 

    Broad (चौड़ा) broader broadest 

    Small (छोटा)  smaller smallest 


    नियम 2. यदि Positive Degree के Adjective (विशेषण) के अन्त में "e'' हो तो Comparative Degree Degree बनाने के लिए 'st' जोड़ देते हैं। जैसे-

    Positive Comparative Superlative 

    Brave (वीर) braver bravest 

    Fine (अच्छा) finer finest 

    Large (बड़ा) larger largest 

    Noble (श्रेष्ठ) nobler noblest 

    Able (योग्य) abler ablest 

    White (सफेद) whiter whitest 

    Nice (सुन्दर) nicer nicest 

    Wise (बुद्धिमान) wiser wisest 


    नियम 3. यदि किसी Adjective (विशेषण) के अन्त में "y'' हो और उससे पहले कोई व्यंजन (Consonant) आये हो तो Comparative Degree में 'y' के स्थान पर 'ier' लगाते हैं और Superlative Degree बनाने के लिए 'y' के स्थान पर 'iest' लगाते हैं। जैसे-


    Positive  Comparative  Superlative 

    Easy (सरल)  easier easiest

    Heavy (भारी)  heavier  heaviest 

    Happy (प्रसन्न) happier  happiest

    Merry (प्रसन्न)  merrier  merriest

    Ugly (कुरूप)  uglier  ugliest

    Pretty (सुन्दर)  prettier  prettiest

    Holy (पवित्र) holier  holiest

    Wealthy (धनी)  wealthier  wealthiest 




    नियम 4. यदि किसी Adjective (विशेषण) के अन्तिम व्यंजन (Consonant) से पहले कोई स्वर (Vowel) हो तो Comparative Degree में 'er' और Superlative Degree में 'est' बढ़ाने से पहले अन्तिम व्यंजन (अर्थात अक्षर) को दो बार लिखते हैं, 

    जैसे-

    Positive Comparative Superlative 

    Big (बड़ा) bigger biggest 

    Fat (मोटा) fatter fattest 

    Hot (गर्म) hotter hottest 

    Red (लाल) redder reddest 

    Sad (दुःखी) sadder saddest 

    Thin (पतला) thinner thinnest 

    Wet (भीगा) wetter wettest 

    नोट-A, E, I, O, U स्वर (Vowels) हैं। इनके अतिरिक्त वर्णमाला के शेष सभी अक्षर व्यंजन(Consonants) हैं।


    नियम 5. कुछ Adjectives (विशेषणों) की Comparative Degree में 'more' और Superlative Degree में 'most' का प्रयोग Adjective से पहले करते हैं; 

    जैसे-

    Positive Comparative Superlative 

    Beautiful (सुन्दर) more beautiful most beautiful 

    Courageous (साहसी) to more courageous Air most courageous 

    Cowardly (कायरतापूर्ण) more cowardly most cowardly 

    Careful (सावधान) more careful most careful 

    Proper (उचित) more proper most proper 

    Industrious (उद्यमी) more industrious most industrious 

    Difficult (कठिन) more difficult most difficult 


    नियम 6. कुछ Adjectives ऐसे हैं जिनकी Comparative Degree तथा Superlative Degree बनाने में उपर्युक्त नियमों में से कोई भी नियम लागू नहीं होता है; 

    जैसे-

    Positive Comparative Superlative 

    Good (अच्छा) better best 

    Bad (बुरा) worse worst 

    Little (छोटा) less least 

    Much (अधिक मात्रात्मक) more most 

    Many (बहुत-से-संख्यावाचक) more most 

    Late (देर का, बाद का) later, latter latest, last 

    Nigh (निकट) nigher nighmost, next 

    Old (बड़ा, बूढ़ा) older, elder  oldest, eldest 

    Well (ठीक) better best 


    Much का प्रयोग परिमाण (मात्रा) प्रकट करने के लिए होता है जबकि Many का प्रयोग संख्या(Number) प्रकट करने के लिए होता है; जैसे-

    1. I have to do much work. 

    2. You have many friends. 

    3. There should not be much talk and little work. 

    4. I have taught you many things. 

    5. There is much water in the tank. 

    6. He made many mistakes in his essay. 


    नोट- (ii) Older और Oldest का प्रयोग व्यक्तियों और वस्तुओं, दोनों के लिए होता है।  

    जैसे-

    Hari is older than Majid. हरी मजीद से उम्र में बड़ा है। 

    This is the oldest temple. यह मन्दिर सबसे अधिक पुराना है। 


    नोट- (iii) Elder और Eldest का प्रयोग एक ही परिवार के सदस्यों के लिए होता है; 

    जैसे-

    Monika is my elder sister. 

    David is my eldest brother. 

    My elder brother is an engineer. 


    नोट- (iv) Junior, Senior, Superior, Inferior के बाद to का प्रयोग होता और Than का प्रयोग नहीं होता है। 

    जैसे-

    1. I am junior to you. मैं तुमसे छोटा हूँ। 

    2. You are senior to me. तुम मुझसे बड़े हो

    3. This pen is inferior to yours. यह पैन तुम्हारे पैन से घटिया है। 

    4. This model is superior to that यह मॉडल उस मॉडल से बेहतर है। 

    सम्बंधित टॉपिक्स:

    Post a Comment