How many / How much का प्रयोग - Meaning in Hindi, Rules & Examples


     

    Use of "How many / How much" in Hindi || How many / How much का प्रयोग
    Hindi से English Translations में जब किसी Hindi Sentences (हिंदी वाक्य) में 'कितना, कितनी, कितने' प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के बीच में आ जाए, तो ऐसे वाक्यों को हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद करने के लिए "कितना, कितनी, कितने" की अंग्रेजी 'How many या How much' लिखते हैं।

    How many / How much का Hindi उच्चारण

    How many का Hindi उच्चारण " हाउ मेनी " होता है।
    How much का Hindi उच्चारण " हाउ मच " होता है।

    How many / How much की Hindi Meaning

    How many / How much की Hindi Meaning "कितना, कितनी, कितने" होती है।

    How many / How much का हिंदी अर्थ

    How many / How much का हिंदी अर्थ अर्थात हिंदी मतलब "कितना, कितनी, कितने" होता है।

    How many / How much का प्रयोग / Rules

    किसी भी प्रश्नवाचक वाक्य को हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेशन करने के लिए एक नियम (Rule) होता है, जो सभी प्रकार के हिंदी प्रश्नवाचक वाक्यों English में अनुवाद करने के लिये लागू होता है जोकि इस प्रकार है।
    Rule : प्र. श. + स.क्रि. + कर्ता + क्रिया + कर्म?

    लेकिन यह नियम How many / How much के Case में लागु नहीं होगा। How many / How much प्रश्नवाचक शब्द के साथ में सदैव संज्ञा (Noun) का प्रयोग होता है।

    अतः How many / How much वाले वाक्यों को Hindi से English में Translate करते समय निम्नलिखित नियम (Rule) प्रयोग होगा-
    How many / How much + (संज्ञा) + स. क्रि.+ कर्ता + क्रिया + कर्म

    जैसे, निम्नलीखित उदाहरण देखिए-

    तुम रोजाना कितने आम खाते हो?
    How many mangoes do you eat daily?
    ↓ ↓ ↓ ↓ ↓
    प्र. श. +संज्ञा + स.क्रि. + कर्ता + क्रिया + कर्म?

    Examples of "How many / How much" in Hindi

    शाम में आप कितना दूध पीते थे?
    How much milk did you drink in the evening

    How many और How much दोनों के अर्थ समान हैं लेकिन इनके प्रयोग में बहुत छोटा और थोड़ा सा अंतर हैं।

    How many के साथ Countable Noun (गणनीय संज्ञा) का प्रयोग किया जाता है जबकि How much के साथ Uncountable Noun (अगणनीय संज्ञा) का प्रयोग किया जाता है। अर्थात Countable Noun के लिए हिंदी वाक्यों को अंग्रेजी में अनुवाद करते समय "कितना, कितनी, कितने" की अंग्रेजी How many होगी ओर Uncountable Noun के लिए हिंदी वाक्यों को अंग्रेजी में अनुवाद करते समय "कितना, कितनी, कितने" की अंग्रेजी How much होगी।

    How many का प्रयोग Countable Nouns जैसे- 'लड़के, लड़कियाँ, किताबें, कुर्सियाँ, मित्र, लोग' आदि जिन्हे संख्या में गिना जा सके, वाले शब्दों के साथ किया जाता है।

    How much का प्रयोग Uncountable Nouns जैसे- 'शक्कर, दूध, पानी, गेहूँ, योग्यता' आदि जिन्हे संख्या में गिना न जा सके, वाले शब्दों के साथ किया जाता है।

    How many / How much Examples in Hindi | उदाहरण

    1. तुमने कितनी किताबें खरीदीं ?
      How many books did you buy?
    2. तुम्हें कितनी भाषाएँ आती हैं?
      How many languages do you know?
    3. तुमने अब तक कितनी किताबें पढ़ी हैं?
      How many books have you read by now ?
    4. वे प्रतिदिन कितने घंटे काम करते हैं ?
      How many hours do they work every day?
    5. तुम वहाँ कितने दिन रुकोगे ?
      How many days will you stay there?
    6. कितने लोग आ रहे हैं?
      How many people are coming?
    7. कितने लोग आए हैं?
      How many people have come?
    8. तुमने यह परीक्षा कितनी बार दी है ? (देना = take/appear for)
      How many times have you taken this examination?
    9. तुमने कितने पैसे खर्च किये?
      How much money did you spend?
    10. तुम प्रतिदिन कितनी देर पढ़ते हो ?
      How much time do you read every day?
    11. तुम्हें कितने पैसे चाहिये?
      How much money do you want?
    12. तुम्हें कितने पैसों की ज़रूरत होगी?
      How much money will you need?
    13. तुम इस कर्ज पर कितना ब्याज़ दे रहे हो?
      How much interest are you paying on this loan?

    नीचे दिए गए वाक्यों में How many / How much के प्रयोग में अंतर को पहचाने -

    1. तुम कितना कमाते हो?
      How much do you earn?
    2. इसकी कीमत कितनी है?
      How much does this cost?
    3. इस किताब की कीमत क्या है / कितनी है ?
      How much does this book cost?
    4. कितने लोग आए?
      How many people came?
    5. कितने लोग नहीं आए?
      How many people did not come?
    6. तुमने कितनी किताबें पढ़ीं?
      How many books did you read?
    7. कितने विद्यार्थी कक्षा में नियमित रूप से आते हैं?
      How many students come to the class regularly?
    8. कितने विद्यार्थी कक्षा में नियमित रूप से नहीं आते ?
      How many students do not come to the class regularly?

    सम्बंधित टॉपिक्स:

    Post a Comment